Bihar News: दिल्ली से लूटकर लाया था 4 करोड़ का सोना और हीरा, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Bihar News: बांका एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि नई दिल्ली और सुईया थाना की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.

Bihar News: बांका जिले के सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर चेकिंग के दौरान नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र से 16 दिसंबर की रात साढ़े नौ बजे चाकू की नोंक पर लूटी हुई लगभग चार करोड़ के सोना और हीरा जड़ित आभूषण और साढे तीन लाख रुपये नकदी की बरामदगी हुई है. मौके से लूट की वारदात में संलिप्त दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में कटोरिया थाना क्षेत्र के बेरमो गांव निवासी राजेंद्र ठाकुर का पुत्र गुड्डू ठाकुर और बांका थाना क्षेत्र के बलियामहरा गांव निवासी बीरू यादव का पुत्र महेंद्र यादव शामिल है.

बरामद सोना, हीरा और कैश

एसडीपीओ ने दी घटना की जानकारी

नई दिल्ली और सुईया थाना की पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में उक्त सफलता मिली है. सोमवार की देर शाम सुईया थाना कैंपस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लूट की वारदात के दौरान ही मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था. जिसमें मधुबनी जिला के नदमिया थाना क्षेत्र के खजेड़ी गांव निवासी सैनी कामत का पुत्र रंजीत कामत एवं कटोरिया थाना क्षेत्र के बेरमो गांव निवासी पूरन ठाकुर का पुत्र रंजीत ठाकुर शामिल हैं.

कौन-कौन ऑपरेशन में थे शामिल

घटना के संबंध में गत 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली के मॉडल टाउन थाना में 62 वर्षीय पीड़िता निर्मल नागपाल पति विजय नागपाल के बयान पर कांड संख्या 744-24 में धारा 309(4)-311 डीएनएस के तहत मामला दर्ज है. सुईया थाना मोड़ के समीप सोमवार को हुई कार्रवाई में मॉडल थाना के एएसआई रविंद्र भारद्वाज, एएसआई सुदेश कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र, कांस्टेबल अंकित, अक्षय सुनील व महिला कांस्टेबल सरस्वती के अलावा सुईया थानाध्यक्ष विशाल कुमार, पीटीसी दिनेश कुमार और चंदन कुमार शामिल थे.

Also Read: बांका में लाड़न पुल के पास गौतम लाइन होटल से 15 किलो 184 ग्राम गांजा बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >