शंभुगंज में जीविका ने लगाया रोजगार मेला

44 युवाओं का चयन

प्रतिनिधि, शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत छतहार गांव में मंगलवार को जीविका की ओर से रोजगार मेला आयोजित किया गया. रोजगार मेला अन्नपूर्णा जीविका सीएलएफ कार्यालय छतहार परिसर में लगाया गया. इसमें होप केयर सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पटना के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के लिए युवाओं का चयन किया गया. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लगभग 44 युवाओं ने रोजगार के लिए इसमें अपना निबंधन कराया. इसमें होप केयर सर्विसेज लिमिटेड पटना द्वारा सभी 44 योग्य उम्मीदवार का चयन किया गया. वहीं चयनित युवाओं को ट्रेनिंग और पोस्टिंग के लिए पटना ऑफिस बुलाया गया. मौके पर होप केयर सर्विसेज लिमिटेड पटना के नियुक्ति पदाधिकारी रवि रंजन, अन्नपूर्णा सीएलएफ इंचार्ज हिमांशु कुमार, सीएलएफ अध्यक्ष वीणा देवी, सचिव रंजिता देवी, एमबीके सबिता देवी, सीएफ अजय कुमार यादव, बीके भरमर्जीत कुमार, वीआरपी लोकबंधु विनायक, एसईडब्ल्यू साजन कुमार दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >