Banka News : कटोरिया की नवनिर्वाचित प्रमुख का जदयू नेता ने किया स्वागत

पहली महिला प्रमुख बनने वाली किरण देवी का जदयू नेता औंकार यादव के आवास पर भव्य स्वागत हुआ.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट Banka News : कटोरिया प्रखंड प्रमुख पद पर हुए निर्वाचन में रोमांचक मुकाबले के बीच जीत दर्ज कर पहली महिला प्रमुख बनने वाली किरण देवी का जदयू नेता औंकार यादव के आवास पर भव्य स्वागत हुआ. प्रमुख चुनाव में किंगमेकर की भूमिका को लेकर चर्चित जदयू नेता औंकार यादव एवं देवासी मुखिया उर्मिला देवी ने नवनिर्वाचित प्रमुख किरण देवी को बुके भेंट कर स्वागत किया. साथ ही बधाई व शुभकामनाएं भी दी. वहीं प्रमुख किरण देवी ने सकारात्मक सहयोग के लिए जदयू नेता औंकार यादव सहित अन्य समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया. उपस्थित पंचायत समिति सदस्यों, समाजसेवियों व गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से प्रमुख किरण देवी का माल्यार्पण किया. इस मौके पर समाजसेवी मनोज कुमार मंडल, युवा समाजसेवी जितेंद्र कुमार, पंसस अशोक कुमार मंडल, अंजला हांसदा, मेघनारायण मंडल, गिरधारी यादव, दिनेश यादव, रूपा कुमारी, कंकई देवी, शीला देवी, चंद्रकिशोर कुमार, चंदेश्वरी यादव, धनराज यादव आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >