सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जदयू नेता जख्मी

भागलपुर-हंसडीहा मार्ग स्थित खैरा पेट्रोल पंप के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार जेडीयू नेता मुजफ्फर अंसारी जख्मी हो गये

बांका/रजौन. भागलपुर-हंसडीहा मार्ग स्थित खैरा पेट्रोल पंप के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार जेडीयू नेता मुजफ्फर अंसारी जख्मी हो गये. मुजफ्फर अंसारी जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार से रजौन की ओर से आ रही कार के लापरवाह चालक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी. इससे वह बगल के एक गढ्ढे में जा गिरे. इस दौरान उनके हाथ और कंधे में गंभीर चोटें लगी हैं. जदयू नेता अपनी बाइक में पेट्रोल लेने अपने घर चकमुनिया से पेट्रोल पंप आ रहे थे. इस दौरान पेट्रोल पंप के समीप घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >