युवती को जीजा से प्यार कर शादी करना पड़ा महंगा, अब दर-दर की खा रही ठोकरें

युवती को जीजा से प्यार कर शादी करना पड़ा महंगा, अब दर-दर की खा रही ठोकरें

शंभुगंज. थाना क्षेत्र अंतर्गत सोतीचक गांव के अपने ही जीजा से एक युवती को शादी करना महंगा पड़ गया. शादी के बाद जब युवती अपने मायके पहुंची तो उसके माता-पिता ने खदेड़कर घर से बाहर कर दिया. फिर जब युवती अपने जीजा के पास पत्नी के तौर पर रहने के लिये पहुंची तो उसकी बड़ी बहन ने खदेड़कर घर से बाहर कर दिया. जिसके बाद सड़क पर खड़ी लड़की को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी. किसी प्रकार की अनहोनी ना हो जाय इसको लेकर किसी ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने महिला पुलिस अभिरक्षा के बीच युवती को थाना लाकर उससे पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार अमरपुर थाना क्षेत्र के सुरिहारी गांव की युवती ने सोतीचक गांव के बड़ी बहन के पति यानी रिस्ते में जीजा प्रह्लाद शर्मा से प्यार कर बैठी. जिसके बाद उसका जीजा उसे घुमाने के लिए पंजाब लेकर चला गया. जहां दोनो ने मंदिर में शादी कर ली. जिसकी खबर युवती के माता- पिता को लगी तो आक्रोशित हो गये. जब युवती शादी कर अपना घर यानी सुरियारी गांव पहुंची तो उसके माता व पिता ने घर से बाहर कर दिया. जिसके बाद युवती सोतीचक गांव पहुंची तो वहां उसके बहन ने भी घर में प्रवेश नहीं करने दिया. थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि युवती के बहन और बहनोई के साथ-साथ उसके माता और पिता को घटना की जानकारी देते हुए थाना पर बुलाया गया है. उसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >