श्रावणी मेला में आने का दिया निमंत्रण, विकास योजनाओं पर चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा बिहार सरकार के मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर जिले के विकास एवं धार्मिक महत्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

बाराहाट. बाराहाट के चर्चित समाजसेवी एवं भाजपा नेता हिम्मत सिंह ने पटना में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा बिहार सरकार के मंत्रियों से अलग-अलग मुलाकात कर जिले के विकास एवं धार्मिक महत्व से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. सबसे पहले हिम्मत सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान बांका आने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि बांका जिला धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है तथा श्रावणी मेला में उनकी उपस्थिति जिले के लिए गौरव की बात होगी. इसके बाद उन्होंने बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत से मुलाकात की. इस दौरान बांका में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल बस स्टैंड के निर्माण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. हिम्मत सिंह ने जिले की बढ़ती परिवहन आवश्यकताओं को देखते हुए इस परियोजना की आवश्यकता पर बल दिया. इसके उपरांत उन्होंने बांका के प्रभारी मंत्री एवं बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल से भेंट कर उन्हें बांका आने का निमंत्रण दिया. साथ ही जिले के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर बांका के शैलेंद्र झा, नंद कुमार भदौरिया, संतोष झा, राजीव रंजन एवं विकास चंद्र भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >