इंटक ने की ग्राम रक्षा दल के विभिन्न मुद्दों पर बैठक

श्रमिक केंद्र बाराहाट में रविवार को इंटक की एक बैठक आयोजित की गयी, इसमें दलपति स्वयं सेवक ग्राम रक्षा दल संस्थान के हितों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की

पंजवारा. श्रमिक केंद्र बाराहाट में रविवार को इंटक की एक बैठक आयोजित की गयी, इसमें दलपति स्वयं सेवक ग्राम रक्षा दल संस्थान के हितों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की व इससे जुड़े सभी सदस्य बैठक में उपस्थित रहे. बैठक की अध्यक्षता इंटक के विनय कुमार कापरी ने किया. जिसमें संगठन की मजबूती, बकाया मानदेय का यथाशीघ्र भुगतान, नियमित काम के साथ सरकार द्वारा सभी प्रदत्त सुविधा की मांग सरकार से की गयी. बैठक को कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, दलपति संघ के जिला संयोजक बालेश्वर ठाकुर, उपाध्यक्ष श्यामलाल सोरेन, पंकज मंडल, मंगल सोरेन, सुभाष कुमार, गौतम कुमार यादव, अनिल शाह, संगम कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >