प्रखंड क्षेत्र के एसकेएम कॉलेज आंफ नर्सिंग एंड पारा मेडिकल दाढ़ी पकरिया में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सीएचसी शंभुगंज डॉ अजय शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, बीएम नरेश राम को कॉलेज प्रशासन के द्वारा बुके और शाल देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया गया. कार्यक्रम में कांलेज निम्नलिखित छात्र, छात्राओं ने भाग लिया. जिसमें रूबी कुमारी, विवेक रजक, साक्षी कुमारी, करीना कपूर, मुस्कान कुमारी, कुसुम कुमारी अलका कुमारी, सुमन कुमारी, श्वेता कुमारी, आरती कुमारी,राजवीर सिंह राठौर, अदिति कुमारी, अंजलि कुमारी, संध्या कुमारी, रूचि कुमारी, लवली कुमारी, रिया कुमारी सहित अन्य थे. मुख्य अतिथि डॉ अजय शर्मा ने कॉलेज प्रशासन क़ो धन्यवाद देते हुवे अपने संबोधन में कहा कि एसकेएम शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अग्रणीय भूमिका निभा रहा है. संस्थान के निदेशक ने अपने सन्देश मे छात्रों के हित मे और बेहतर प्रयास करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर नर्सिंग टूटर अर्चना कुमारी, सोनम भारती, आरती, मनीषा, रिशु कुमार और बीएड संकाय के प्राचार्य, व्याख्याता, और कर्मचारीगण मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.