शादी के नीयत से इंटर की छात्रा का अपहरण

शादी के नीयत से इंटर की छात्रा का अपहरण

प्रतिनिधि शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से इंटर की छात्रा का प्रेम-प्रसंग में बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया हैं. घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गयी लेकिन जब छात्रा का कहीं कोई पता नहीं चला तो पीड़ित परिजन थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुवे मधेपुरा गांव के एक युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने और अपहरित छात्रा को बरामद करने की मांग की हैं. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में मधेपुरा गांव के युवक तूफानी मंडल अपने रिश्तेदार के घर आते जाते रहता था. जहां छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर फिर शादी करने के नीयत से बहला फुसला कर उसका अपहरण कर लिया. पीड़ित परिजनो ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुवे तूफानी मंडल के विरुद्ध शिकायत किया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताये कि मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >