किसान पंजीकरण में तेजी लाने का निर्देश, बीडीओ ने विभिन्न पंचायतों का लिया जायजा

प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए किसान पंजीकरण अभियान ने गति पकड़ ली है.

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए किसान पंजीकरण अभियान ने गति पकड़ ली है. मंगलवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ अरविंद कुमार ने मकैता बबुरा, काठबनगांव बीरबलपुर और करहरिया पंचायत का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र के अधिक से अधिक योग्य लाभुकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए टीम पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें. बीडीओ ने बताया कि प्रखंड की सभी पंचायतों में कैंप मोड में पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है. किसान भाई अपने नजदीकी कैंप में जाकर जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में कुल 800 नए किसानों का पंजीकरण किया गया. हालांकि, बीडीओ ने इस संख्या पर संतोष जताते हुए कर्मियों को इसकी गति और बढ़ाने का निर्देश दिया है, ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाय. मौके पर कई राजस्व कर्मी एवं कृषि विभाग के समन्वयक मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >