धोरैया. राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया का निरीक्षण किया . टीम में शामिल राज्य स्वास्थ्य समिति की सलाहकार शालिनी सिंह,डाॅ कोमल ने ओपीडी ,दवा वितरण केंद्र, एक्सरे, दवा भंडारण कक्ष, पैथोलॉजी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, आधुनिक प्रतिरक्षण कक्ष का निरीक्षण किया. अस्पताल परिसर के निरीक्षण में पहुंचे टीम ने अस्पताल परिसर में मौजूद रोगियों से भी पूछताछ की तथा मरीजों को दिए जाने वाले भोजन आदि के बारे में भी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान स्किल मैनेजमेंट में कमी पायी गयी. वहीं टीम के द्वारा स्किल मैनेजमेंट का प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि आगे कार्य करने में किसी तरह की कठिनाई न हो. आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. टीम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपेंगे. मौके पर चिकित्सक डॉक्टर दीपक कुमार ,स्वास्थ्य प्रबंधक अवध किशोर श्यामला, बीसीएम उद्धव कुमार सहित सभी जीएनएम, एएनएम मौजूद रहे.
दो सदस्यीय टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
राज्य स्तरीय कायाकल्प की टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया का निरीक्षण किया .
