Banka, मासूम तेज बुखार से तपकर बेहोश, भर्ती

मासूम तेज बुखार से तपकर बेहोश, भर्ती

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी रिपोर्ट,

कटोरिया प्रखंड अंतर्गत डोमसरणी पंचायत के दर्वेपट्टी गांव निवासी रंजीत कुमार तांती का दो वर्षीय मासूम पुत्र नितेश कुमार शनिवार को बुखार से तपते हुए अचानक बेहोश हो गया. उस समय उक्त मासूम अपनी मां और चचेरे भाई के साथ भदरिया गांव में शादी समारोह में भाग लेकर बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहा था. तुलसीवरण गांव के समीप मासूम नितेश कुमार अचानक बेहोश हो गया. परिजनों ने आननफानन में मासूम बालक को कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ शैलजानन्द शुक्ला ने प्राथमिक उपचार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >