BANKA : ससुरालवालों ने महिला के साथ की मारपीट, सीएचसी में भर्ती

देवासी पंचायत के ललमटिया गांव में रविवार को ससुराल वालों ने महिला को लाठी-डंडे से बेरहमी मारपीट कर जख्मी कर दिया.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत देवासी पंचायत के ललमटिया गांव में रविवार को ससुराल वालों ने प्रताड़ित करते हुए एक महिला को लाठी-डंडे से बेरहमी मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. मारपीट कांड में ललमटिया गांव निवासी डब्लू यादव की जख्मी पत्नी रजली देवी (40वर्ष) अपनी बहन यमोला देवी के साथ कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. जहां मेडिकल टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी महिला ने अपने पति डब्लू यादव, सास भगवतिया देवी और ससुर बिस्पत यादव पर मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना कटोरिया थाना को भी दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >