बग्घा गांव में विवाहिता को पति व सास ने रखने से किया इनकार

बग्घा गांव में विवाहिता को पति व सास ने रखने से किया इनकार

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बग्घा गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता को रखने से इनकार कर दिया. जानकारी के अनुसार बग्घा गांव के चंदन साह पिता स्व.प्रदीप साह की शादी 2022 में मुंगेर जिले के फरीदा में उमेश साह की पुत्री मोनी कुमारी से हुई थी. शादी के बाद विवाहिता मोनी कुमारी अपने ससुराल में कुछ दिनों तक रही. फिर उसकी सास द्वारा विवाहिता को मायके पहुंचा दिया गया. जब विवाहिता को काफी दिनों तक उसके पति और सास ले जाने के लिये फरीदा नहीं पहुंचे तो विवाहिता को लेकर उसके परिजन बग्गा गांव उसके घर पर पहुंचे. जहां उसके पति चंदन साह और सास ने विवाहिता पर कई गंभीर आरोप लगाकर रखने से इनकार कर दिया. साथ ही घर में प्रवेश करने पर गाली-गलौज करते हुवे मारपीट करने पर उतारू हो गये. इसके बाद पीड़िता मोनी कुमारी अपने रिश्तेदारों के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >