घरेलू विवाद में पत्नी को मारपीट कर किया बाहर, मामला पहुंचा थाना

थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव में घरेलू विवाद में महिला गुंजन देवी को उसके ही पति मूलचंद रजक ने ना कि सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट कर घर से बाहर भी कर दिया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के रुदपैय गांव में घरेलू विवाद में महिला गुंजन देवी को उसके ही पति मूलचंद रजक ने ना कि सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मारपीट कर घर से बाहर भी कर दिया. घटना के बाद पीड़िता अपने तीनों पुत्र के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति मूलचंद रजक पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. जानकारी के अनुसार रूदपैय गांव के मूलचंद रजक की शादी 10 वर्ष पूर्व बौसी थाना क्षेत्र के कुशवाहा गांव के प्रसादी रजक के पुत्री गुंजन कुमारी से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. जहां शादी के बाद तीन पुत्र को जन्म दिया. लेकिन मुलचंद रजक को नशे की आदत लग गयी है, जिसके कारण वह घर में अपने पत्नी और बच्चों का भरण पोषण नहीं कर पा रहा हैं. इस दौरान जब उसकी पत्नी गुंजन देवी ने घर चलाने के लिये पैसे की मांग की तो उसके पति मूलचंद रजक ने गाली गलौज करते हुवे पत्नी को मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. घटना के बाद पीड़िता शंभूगंज थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए अपने ही पति पर कार्रवाई करने की मांग की हैं. वहीं आरोपी मूलचंद रजक ने अपने ऊपर लगे आप को बेबुनियाद बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल कि जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >