अवैध बालू लोड ट्रैक्टर जब्त

बिरमां बालू घाट के समीप पुलिस ने छापामारी के दौरान अवैध बालू लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया

अमरपुर.

थाना क्षेत्र के बिरमां बालू घाट के समीप पुलिस ने छापामारी के दौरान अवैध बालू लदी एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. हालांकि ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके पर से भागने में सफल रहा. पुलिस ने बताया कि शनिवार की देर रात अवैध खनन के खिलाफ क्षेत्र में छापामारी अभियान चलायी जा रही थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बिरमां बालू घाट से माफियाओं के द्वारा धड़ल्ले से अवैध खनन की जा रही है. सूचना मिलते ही उक्त घाट के समीप छापामारी अभियान चलाया गया. पुलिस वाहन को देख बालू लदी एक ट्रैक्टर के चालक अपनी वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टर के मालिक व अज्ञात चालक के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >