शंभुगंज. प्रखंड चकबंदी कार्यालय के पीछे बहियार में गंगटी नदी के समीप सरकारी जमीन पर लगें हरे भरे पेड़ों को तस्करों द्वारा अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़ों को प्रशासन ने जब्त कर लिया है. अंचलाधिकारी जुगनू रानी ने बताया कि काटे गए अर्जुन के पेड़ों के तने एवं टहनियां जब्त की गई हैं. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का प्रक्रिया चल रही है जल्द ही प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि नदी किनारे दो चौकीदारों की ड्यूटी लगा दी गई हैं. पिछले कई दिनों से तस्करों द्वारा उक्त नदी किनारे हरे अर्जुन, पीपल , नीम सहित अन्य पड़ों को काटे जाने की खबर प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया. डीएम के निर्देश पर सीओ गंभीर हुवे. राजस्व कर्मचारी के जांच कराने पर मामला सत्य पाया गया. इसके बाद कार्रवाई की गयी है. प्रशासन के इस कार्रवाई से लकड़ी तस्करों में हड़कंप मच गया है. सूत्रों की मानें तो लकड़ी तस्करी का खेल सिर्फ गंगटी नदी से नहीं, बल्कि खास कर रामचुआ, छतहार, कुर्मा, भरतसिला सहित अन्य जगहों में हो रहा है. शंभुगंज-असरगंज मुख्य सड़क, खेसर-तारापुर जलानी सड़क पर रोजाना लकड़ी से लदा ट्रैक्टर गुजरती है. स्थानीय प्रशासन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सख्त होने की जरूरत है.
गंगटी नदी किनारे सरकारी भूमि से अवैध तरीके से काटे गये हरे पेड़ों को किया जब्त
प्रखंड चकबंदी कार्यालय के पीछे बहियार में गंगटी नदी के समीप सरकारी जमीन पर लगें हरे भरे पेड़ों को तस्करों द्वारा अवैध रूप से काटे गए हरे पेड़ों को प्रशासन ने जब्त कर लिया है
