27 जून को आइआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयेंगे बांका

इंडियन इंकलाब पार्टी (आइआइपी) जिला इकाई की बैठक शनिवार को तारा मंदिर परिसर में शनिवार को हुई.

राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हुई बैठक

बांका. इंडियन इंकलाब पार्टी (आइआइपी) जिला इकाई की बैठक शनिवार को तारा मंदिर परिसर में शनिवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजहंस तांती ने बताया कि आगामी 27 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आइपी गुप्ता बांका पहुंच रहे हैं. आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण है. राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां सदस्यता अभियान को गति देने के साथ-साथ विधानसभा के प्रत्याशियों का भी चयन करेंगे. साथ ही कोर कमेटी को भी अंतिम रूप दिया जायेगा. इसलिए सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं. इस मौके पर राजकुमार मंडल, गोपाल मंडल, नृपेंद्र तांती, उपेंद्र तांती, अमृत तांती, राजेश मंडल, प्रमोद तांती, दिनेश तांती, विशाल कुमार, विनय तांती, पिंटू मंडल, अनिरुद्ध मंडल, सुमित कुमार तांती, सुभाष तांती, संदीप कुमार शानु, वसंद मंडल, चंदन कुमार मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >