Banka News: बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के सोतीचक गांव से एक महिला का अपनी एक वर्षीय पुत्री के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो जाने का मामला सामने आया है. जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है और अनहोनी की आशंका जताई गई. काफी खोजबीन के बावजूद कोई पता नहीं मिलने पर परिजन थाने पहुंचकर पुलिस से बरामदगी की गुहार लगा रही है. लापता महिला सोतीचक गांव के जूही कुमारी पति राजकुमार शर्मा की पत्नी बतायी जा रही है.
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार
राजकुमार शर्मा की शादी वर्ष 2022 में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरा गांव के मोहन शर्मा की पुत्री जूही कुमारी के साथ हुई थी. शादी के बाद जूही को दो पुत्रियां हुईं, जिनमें से एक को वह अपने साथ लेकर लापता हो गई हैं.
परिजनों के अनुसार, घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जूही का पति मजदूरी करने के लिए एक सप्ताह पहले ही काम के सिलसिले में बाहर चला गया था.
इसी बीच जूही कुमारी अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ अचानक घर से गायब हो गई . घटना के बाद परिवार के लोगों ने आस-पास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी. मंगलवार को जूही की मां विद्या देवी अपने परिजनों के साथ शंभुगंज थाना पहुंचीं और पुलिस को लिखित आवेदन देकर बेटी और नतनी की बरामदगी की मांग की है.
थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद द्वारा बताया गया कि मामले का जांच की जा रही है.
ठाकुर बिनोद सिंह की रिपोर्ट
Also Read: मंदिर, मंच और मैसेज : मुंगेर में सम्राट चौधरी का ‘मोदी मॉडल’, सियासी प्रयोग या पॉलिटिकल ब्रांडिंग?
