अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की कर दी हत्या

जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदबेहरा गांव के मांझी टोला में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी. मृतका की बरदबेहरा गांव निवासी प्रदीप यादव की पत्नी प्रतिमा देवी है. चरणा गांव से पहुंचे मायके वालों का आरोप है कि मृतका के पति का अन्य किसी महिला के साथ अवैध संबंध था. जिसका विरोध करना ही उसकी मौत का कारण बना.

जयपुर(बांका). जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदबेहरा गांव के मांझी टोला में सोमवार को 25 वर्षीया महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है. मृतका की पहचान बरदबेहरा गांव निवासी प्रदीप यादव की पत्नी प्रतिमा देवी के रूप में हुई है. चरणा गांव से पहुंचे मायके वालों का आरोप है कि मृतका के पति का अन्य किसी महिला के साथ अवैध संबंध था. जिसका विरोध करना ही उसकी मौत का कारण बना. मृतका की शादी चार वर्ष पहले हुई थी. वह अपने पीछे तीन वर्षीया पुत्री छोड़ गयी. घर में विवाद के दौरान पति द्वारा हमेशा उसके साथ मारपीट की भी की जाती थी. जिसका मामला पंचायत तक भी पहुंचा था. मृतका की मां के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया गया है. जिसमें पति व सास पर हत्या कर शव को फंदा पर लटका देने का आरोप लगाया गया है. इधर जयपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >