पति व पत्नी के विवाद में हुई मारपीट कांड में पति हुआ घायल

पति व पत्नी के विवाद में हुई मारपीट कांड में पति हुआ घायल

थाना में पति व पत्नी दोनों ने दर्ज कराई अलग-अलग लिखित रिपोर्ट

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के बाघमारी गांव में पति व पत्नी के बीच चल रहे विवाद में मारपीट हो गई. मारपीट कांड में पति बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी हेमलाल दास 38वर्ष पिता भीखो दास ग्राम पतरोडीह थाना बैंगाबाद जिला गिरिडीह का कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ. घटना के संबंध में जख्मी पति हेमलाल दास ने बताया है कि वह अपने ससुराल बड़वासिनी गांव पहुंचा था. नाश्ता करने के बाद वह बीचकौड़ी गांव स्थित अपने जीजा लीलो दास के घर गया. आरोप है कि वहां हेठतेलंगवा गांव निवासी चंदन कुमार दास व बीचकौड़ी गांव निवासी मुन्ना दास ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की. बाद में जब उसकी पत्नी एवं अन्य लोग बड़वासिनी की ओर जा रहे थे, तब बाघमारी गांव में सुभाष सिंह के घर के पास उसने टोटो रोकने का प्रयास किया. इस दौरान चंदन कुमार दास, मुन्ना दास तथा टोटो चालक बाबूलाल यादव ने मिलकर उसके साथ दुबारा बेरहमी से मारपीट की. जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. इधर पत्नी आरती देवी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले तीन माह से अपने मायके बड़वासिनी गांव में रह रही थी. वह बीचकौड़ी स्थित अपनी ननद के घर से मायके लौट रही थी, बाघमारी गांव में उसके पति हेमलाल दास एवं बीचकौड़ी गांव निवासी लीलो दास ने टोटो रुकवाकर उसे बाहर निकाला और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. वहीं टोटो चालक बाबूलाल यादव ने भी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि टोटो नहीं रोकने पर हेमलाल दास एवं लीलो दास ने मारपीट कर पॉकेट से छह सौ रूपये छीन लिए. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >