बांका में बदला मौसम का मिजाज, 30 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल; गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

बांका जिले में मानसून का मिजाज तेजी से बदल रहा है. अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. हालांकि, उमस भरी गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है.

बांका जिले में मानसून का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है. सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर होते-होते आसमान में बादल छा जा रहे हैं. पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में बदलाव का यह सिलसिला लगातार जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त तक जिले में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

दोपहर बाद बदल सकता है मौसम का रंग

बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 अगस्त तक बांका समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान आसमान में घने बादल छाए रहने की संभावना है. जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

शुक्रवार को भी दोपहर बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. गरज और चमक के साथ कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. ऐसे में दिनभर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का सिलसिला देखने को मिल सकता है.

34 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, उमस करेगी परेशान

मौसम में बदलाव के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम है. शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

हवा में नमी अधिक रहने के कारण चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर में इसके घटकर करीब 60 से 75 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना है.

पूरबा हवा बढ़ाएगी नमी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान जिले में पूरबा या दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलने के आसार हैं. हवा की रफ्तार करीब 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. नमी वाली हवा के कारण वातावरण में उमस बनी रह सकती है.

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है. किसानों को मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ही फसलों की देखरेख, सिंचाई और अन्य कृषि कार्य करने को कहा गया है. बारिश की संभावना वाले दिनों में खेतों में जरूरी काम मौसम को देखते हुए पूरा करना बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें : पूरे बिहार में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >