जनता दरबार में पांच मामलों में हुई सुनवाई

जनता दरबार में पांच मामलों में हुई सुनवाई

जयपुर जयपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधित विवाद को लेकर अंचलाधिकारी पुष्पा कुमारी व थाना अध्यक्ष आलोक कुमार के संयुक्त नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान कुल पांच मामलों पर सुनवाई हुई. जिसमें एक मामले को निष्पादित कर दिया गया. यह मामला बलियास गांव से जुडा था. गांव के रिजु हेंब्रम व मंगल सोरेन के बीच बंटवारा को लेकर मामला चल रहा था. सीओ ने दोनों पक्षों को कागजात के अनुसार बंटवारा करने के बारे में बताया. इस मौके पर जनता दरबार के प्रभारी मुंशी मो सलीम उर्फ गुड्डू सहित दर्जनों रैयत मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >