बच्चों की जांच के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

बच्चों की जांच के लिए लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

प्रतिनिधि, बौंसी स्थानीय एमके पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में रेफरल अस्पताल बौंसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा के द्वारा 60 से अधिक बच्चों का मेडिकल टेस्ट किया गया. जांच के दौरान बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करते हुए उन्होंने बेहतर तरीके से दांत की सफाई के लिए ब्रश करने, शौच के बाद साबुन से हाथ धोने के साथ-साथ बेहतर तरीके से स्नान करने के बारे में भी जानकारी दी. मौके पर डॉक्टर के द्वारा बच्चों के आंख से संबंधित बीमारियों की भी जांच की गयी और उनके द्वारा ही ऐसे बच्चों को मुफ्त में दवाई भी दिया गया. कार्यक्रम में मौजूद विद्यालय के डायरेक्टर राजीव कुमार सिंह और प्रधानाचार्य निजात खान के द्वारा डॉक्टर को अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया गया. मौके पर शिक्षिका नेहा कुमारी, ब्यूटी कुमार, रजनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >