कैरी गांव में देवी महापुराण कथा का भव्य समापन

कैरी गांव में देवी महापुराण कथा का भव्य समापन

शिव विवाह प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर बौंसी. स्थानीय संस्थानों और ग्रामीणों के सहयोग से शक्तिपीठ कैरी गांव में 16 से 22 मार्च तक आयोजित देवी महापुराण संगीत कथा ज्ञान यज्ञ का रविवार को विधिवत समापन हो गया. अंतिम दिन कार्यक्रम स्थल पर महा भंडारे का आयोजन किया गया. इस दौरान सेकड़ों श्रद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन की शुरुआत 16 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ हुई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. प्रतिदिन संध्या समय आचार्य पराशर जी महाराज द्वारा कथा प्रवचन किया जाता था. उनके मुखारविंद से निकली धर्म कथा को सुनने के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही. यह आयोजन पंडा समाज के तत्वावधान में संपन्न हुआ. कथा के अंतिम दिन शिव विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन किया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान अजय कापड़ी एवं पिंकी देवी रहे. आयोजन को सफल बनाने में मिथिलेश यादव, सुबोध यादव, सीताराम कापड़ी सहित कई ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. आयोजन में अमित कुमार, धनेश्वर कापड़ी, धनंजय यादव, पप्पू पंडा, अरविंद यादव, सुभाष बाबा और अभिराम सहित अनेक लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >