जनजातीय गांव में पहुंची सरकारी योजनाएं, बंगाली कला में लगा कैंप, ग्रामीणों ने रखीं कई मांगें

Banka News : बांका के जनजातीय गांव बंगाली कला में लगे जनभागीदारी शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी. स्वास्थ्य जांच से लेकर जमीन, आवास और रोजगार तक से जुड़े मामलों के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिए.

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट : शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के पौकरी पंचायत अंतर्गत जनजातीय गांव बंगाली कला में जनजातीय गौरव उत्सव के तहत जनभागीदारी शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं से जुड़े आवेदन लिए गए.

स्वास्थ्य जांच से लेकर रोजगार तक की सुविधा

शिविर में स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा, आवास योजना, आपूर्ति विभाग, जीविका, स्वच्छता अभियान और राजस्व विभाग द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों का बीपी, शुगर और टीबी जांच किया.

ग्रामीणों को मिला जॉब कार्ड

शिविर के दौरान ग्रामीणों के बीच मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया. कई लोगों ने रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिए.

भूमिहीनों ने दिया पर्चा के लिए आवेदन

राजस्व विभाग के स्टॉल पर भूमिहीन परिवारों ने जमीन के पर्चा को लेकर आवेदन जमा किए. ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से वे भूमि संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं.

ग्रामीणों ने रखीं बुनियादी सुविधाओं की मांग

ग्रामीणों ने गांव में पेयजल सुविधा, नाला निर्माण, सामूहिक शौचालय और चौपाल निर्माण जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर अधिकारियों को आवेदन सौंपे.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में नीतीश कुमार, डॉ अजय शर्मा, सुरेन्द्र कुमार पाल, अमर कुमार और मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास

अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी अभियान का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >