टेंट व्यवसायी को भारी नुकसान, रात में ट्रैक्टर पर रखे सामान को लगाई आग

रात में ट्रैक्टर पर रखे सामान को लगाई आग

बौंसी. बंधुआ कुरवा थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में देर रात आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है. अज्ञात तत्वों द्वारा की गयी इस वारदात में एक टेंट कारोबारी का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. मिली जानकारी के अनुसार इटहरी निवासी मनीष पंडित, जो टेंट हाउस का व्यवसाय करते हैं, ने अपने टेंट का सामान घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर रखा हुआ था. बुधवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर पर लदे सामान में आग लगा दी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा सामान जलकर राख हो गया. व्यवसायी के अनुसार इस घटना में लगभग सात लाख रुपये मूल्य की सामग्री नष्ट हो गई है. गुरुवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मामले की सूचना तत्काल बंधुआ कुरवा थाना पुलिस को दी गयी. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगजनी के कारणों व आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >