अनियंत्रित बाइक के धक्के से जख्मी बच्ची देवघर रेफर

कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर कठौन गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित बाइक के धक्के से चार वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

कटोरिया. कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर कठौन गांव के समीप मंगलवार को अनियंत्रित बाइक के धक्के से चार वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. वहीं इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हो गये. तीनों घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ. जसीडीह गांव निवासी इसराफिल अंसारी की जख्मी पुत्री समायरा परवीन (4वर्ष) को गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ऑक्सीजन लगाकर उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. इधर बाइक चालक रवि दास (19वर्ष) पिता राजू दास ग्राम कलोथर व उसका साथी अजय तांती (22वर्ष) पिता जगत तांती ग्राम राधानगर को भी ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती कराया. इधर दुर्घटना की सूचना पर कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक सुभाष पासवान व अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह दल-बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे. साथ ही जख्मी बच्ची के परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में भी लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार कठौन गांव अंसारी हलीम अंसारी की मां का इंतकाल हो गया है. मंगलवार को जनाजे में हलीम अंसारी की नतनी समायरा खातून भी अपने माता-पिता के साथ कठौन आयी थी. मंगलवार को अनियंत्रित बाइक के धक्का से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. फिलहाल जख्मी समायरा का देवघर में इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >