बांका मंडी में अनाज की कीमतें स्थिर, फलों ने बढ़ाया रसोई का खर्च

सावन के महीने में बांका मंडी में फलों की कीमतों में भारी उछाल आया है। केला, सेब और नारंगी के दाम दोगुने हो गए हैं। जानें आज का ताजा मंडी भाव और बाजार की स्थिति।

बांका : जिले की मंडियों में सोमवार को किसानों, व्यापारियों और आम लोगों की भीड़ सामान्य रही. मंडी में खाद्यान्न की आवक भी सामान्य रहने से अधिकांश अनाज और रोजमर्रा की वस्तुओं के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि सब्जी मंडी समेत शहर की विभिन्न मंडियों में फलों की कीमतों में तेजी देखी गई. आलू और प्याज के भाव में रोज की तरह उतार-चढ़ाव बना रहा.

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार फिलहाल मंडी में अनाज की आपूर्ति सामान्य है, इसलिए कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि आने वाले दिनों में खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों के भाव में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों और किसानों की नजर अब मौसम और मंडी में होने वाली आवक पर टिकी है.

दलहन, तेलहन और मसालों में तेजी

स्थानीय मंडी के अनुसार दलहन, तेलहन, सरसों और मसालों समेत कई खाद्य वस्तुओं के भाव में तेजी देखी जा रही है. वहीं गेहूं, मक्का, आलू और प्याज के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है. कारोबारियों का कहना है कि माल ढुलाई का खर्च बढ़ने से वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ रहा है. लंबी दूरी और ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण थोक से लेकर खुदरा कारोबारियों तक को अधिक भाड़ा देना पड़ रहा है.

सावन में फलों के दाम बढ़े

सावन माह को लेकर फलों की मांग बढ़ने से केला, आम, अमरूद, सेब, नारंगी समेत अन्य फलों के दाम में काफी तेजी आई है. कारोबारियों के अनुसार जिन फलों की कीमत पहले 50 से 100 रुपये प्रति किलो के आसपास थी, उनमें कई अब दोगुने से अधिक कीमत पर बिक रहे हैं.

बांका मंडी में खाद्यान्न के भाव

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं26002650
मक्का21002150
चावल मंसूरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर60006550
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1150015000
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
पीली सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)20702470
आलू12001450
प्याज38003900


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मदन कुमार

मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >