दो पक्षों के बीच मारपीट में मां-बेटी समेत चार महिलायें जख्मी

थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में मां-बेटी समेत चार महिलायें जख्मी हो गयीं.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में मां-बेटी समेत चार महिलायें जख्मी हो गयीं. प्रथम पक्ष की जख्मी अनिता देवी व उनकी पुत्री प्रीती कुमारी एवं दूसरे पक्ष की रीता देवी व उनकी पुत्री अर्चणा कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ पंकज कुमार के द्वारा किया गया. जख्मी अनिता देवी ने बताया कि पड़ोसी रीता देवी जबरन उनके घर की ओर पानी का बहाव कर रही थी. जिसका विरोध करने पर रीता देवी, रघुनंदन कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच-बचाव करने आयी पुत्री को भी पीटकर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष की रीता देवी ने बताया कि उनकी पड़ोसी अनिता देवी जबरन उनके घर के अंदर पानी डाल रही थी. जिसका विरोध करने पर अनिता देवी, आकाश कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से प्रहार कर जख्मी कर दिया. बीच-बचाव करने आयी पुत्री को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया है कि मामले का आवेदन मिला है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >