शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार, बाइक जब्त

शराब के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार, बाइक जब्त

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि बाराहाट महाराणा चौक के समीप से एक बाइक पर सवार बौंसी मधुसूदन नगर निवासी सोनू कुमार, गोड्डा झारखंड के महेशपुर निवासी चंदन कुमार एवं सुशील यादव को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. जबकि बाइक को भी जब्त किया गया. वहीं कटोरिया थाना राजवाड़ा के समीप से भागलपुर बाथ थाना निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं शराब सेवन के आरोप में आठ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >