भोजन करने के बाद बीमार हुए चार लोग

भोजन करने के बाद बीमार हुए चार लोग

बांका. शहर के विजयनगर मोहल्ला में गुरुवार की रात खाना खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोग बीमार हो गये. जिसमें मां और उनके तीन बच्चे शामिल है. सबकाे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और बेहोशी की शिकायत होने पर परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया. बीमार होने वालों में 9 वर्षीय रोली कुमारी, 5 वर्षीय शालू कुमारी, 4 साल वर्षीय अमन कुमार व मां सुजा देवी शामिल है. शॉर्ट सर्किट से पेड़ में लगी आग बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक पेड़ में आग लग गया. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही मौके पर अग्निशमन विभाग पहुंची और सर्वप्रथम विद्युत आपूर्ति को बंद कराया. इसके बाद आग को बुझाया गया, हालांकि आग लगने से किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई है. धोखाधड़ी मामले में आरोपी गिरफ्तार बांका. शहर स्थित एक जमीन का खरीद बिक्री में धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने बाबुटोला मोहल्ला से आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि कांड संख्या 126-25 के नामजद आरोपी सुबोध सहाय पर थाना में जमीन खरीद बिक्री में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >