फुड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार

फुड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार सदस्य बीमार

चांदन

चांदन थाना क्षेत्र के गौरीपुर पंचायत के जुगड़ी गांव में मुर्गा खाने के कारण हुई फुड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए. स्थानीय लोगों ने चारों पीड़ित सदस्यों को चांदन पीएची में भर्ती कराया. जहां मेडिकल टीम द्वारा सबों का प्राथमिक उपचार किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जुगड़ी गांव निवासी प्रेम कुमार पुझार के घर शुक्रवार की रात्रि भोजन में मुर्गा बनाया गया था. जिसे परिवार के सभी सदस्यों ने रात्रि में एवं बचे भोजन को सुबह में भी खाया. फुड प्वाइजनिंग के कारण रामचरण पुझार, किरनी कुमारी, विमली देवी व विक्की कुमार को लगातार उल्टी व दस्त की शिकायत होने लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >