पैर महादलित टोला पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए पूर्व विधायक

पूर्व विधायक की पहल पर गांव पहुंची बाढ़ नियंत्रण की टीम

धोरैया. पूर्व विधायक मनीष कुमार ने प्रखंड के पैर महादलित टोला पहुंचकर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए. इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बताया कि इस गांव की आबादी करीब ढाई सौ से तीन सौ घरों की है. यहां के ग्रामीण जल निकासी की भारी समस्या से जूझ रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि चीर नदी के किनारे स्थित सिमरिया गोड़गम्मा बांध होकर उन लोगों के घरों के पानी की निकासी होती है. ग्रामीणों ने पूर्व विधायक को बताया कि करीब 25 साल पूर्व बांध के नीचे बहुत ही पतला पाइप दिया गया है. अब गांव का पानी उस पाइप होकर निकलता ही नहीं, गांव में ही वापस आ जाता है. इस संदर्भ में पूर्व विधायक ने मौके पर से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता को मामले से अवगत कराया. इस पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बौंसी के सहायक अभियंता निर्मला कुमारी तथा कनीय अभियंता दिलीप कुमार ने शनिवार को गांव पहुंच और मामले की जांच की. बताया गया कि यह मामला उनके विभाग का नहीं है. हालांकि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराने की बात कही. ग्रामीण विनोद पासवान, दशरथ चौधरी, भूदेव राम, केदार राम, नितेश कुमार, गुजराती राउत आदि ने पूर्व विधायक से पक्की नाला निर्माण की मांग के साथ-साथ सिमरिया गोड़गम्मा बांध के नीचे नाला निर्माण एवं ह्यूम पाइप लगाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >