वन विभाग ने अवैध आरा मील के साथ लाखों की लकड़ी जब्त

वन विभाग ने अवैध आरा मील के साथ लाखों की लकड़ी जब्त

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र के अवैध आरा मील पर रविवार को वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेसीबी लगाकर आरा मील को तहस नहस कर दिया. साथ ही मौके से लाखों की बेश कीमती लकड़ी को भी जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर रेंजर सरोज कुमार फॉरेस्ट और ऑफिसर विद्यासागर वन रक्षियों के साथ बौंसी थाना क्षेत्र के सांझोतरी पहुंचे और अवैध आरा मील को जब्त किया. मौके से वन विभाग की टीम ने सागवान, अर्जुन, गम्हार, चीलमिल सहित अन्य वेश कीमती लकड़ियां जब्त की गयी है. जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है. मालूम हो कि सांझोतरी से हरी मोहरा मिशन की ओर जाने वाले सड़क के किनारे इसी गांव के सुबोध यादव द्वारा आरा मील का संचालन किया जा रहा था. बताया गया कि मामले में वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. मौके पर वन विभाग के वनरक्षक गौरव कुमार गिरी, विवेक कुमार, सुधीर कुमार, अमित कुमार, दिनेश, सन्नी, आदित्य, पंकज राज सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >