ई-रिक्शा से 57 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

अवैध रूप से शराब बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पंजवारा पुलिस ने मंगलवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.

पंजवारा. अवैध रूप से शराब बिक्री के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पंजवारा पुलिस ने मंगलवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पंजवारा स्थित चेक पोस्ट पर जांच के क्रम में एक ई-रिक्शा को रोका गया. तलाशी लेने पर ई-रिक्शा के सीट बॉक्स के नीचे छिपाकर रखी गयी विभिन्न ब्रांड की कुल 57.39 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बांका थाना क्षेत्र के करहरिया निवासी रोहित कुमार (20 वर्ष), पिता प्रसाद साह, पुरानी बस स्टैंड, बांका निवासी इंद्रजीत कुमार (32 वर्ष), पिता स्व शिवन साह, तथा अमरपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी राजेश कुमार भगत (40 वर्ष), पिता लक्ष्मी भगत के रूप में हुई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध बिहार मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार तस्करों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में बांका भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Gourav kashyap

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >