एसडीपीओ के नेतृत्व में शहर में किया फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी को पूरी कर ली है

बांका

. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी को पूरी कर ली है. इसी बीच गुरुवार को एसडीपीओ अमर विश्वास, सदर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल ने शहर में फ्लैग मार्च किया. उक्त फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकाला गया और शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाका होते हुए पूजा पंडालों के आसपास भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस जवान पैदल और वाहन के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में गश्त करते नजर आये. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोग, दुकानदार एवं पूजा समितियों से बातचीत कर कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की अपील भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >