जयपुर के भुसियातरी मोड़ पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच बाराती घायल

बांका के जयपुर थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरने से पांच बाराती घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए देवघर भेजा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जयपुर (बांका). बांका जिले के कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जयपुर थाना क्षेत्र के जमदाहा-जयपुर मुख्य सड़क मार्ग पर भुसियातरी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में कार पर सवार पांच बाराती गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए देवघर ले जाया गया है. वहीं कार दुर्घटना की सूचना पर जयपुर थानाध्यक्ष सुशील राज के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया. पुलिस टीम दुर्घटना में जख्मी बारातियों की पहचान एवं मामले की छानबीन में जुट गई है.

सामान खरीदने जयपुर जा रहे थे बाराती प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि जयपुर क्षेत्र में बौंसी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव से बारात आई थी. रात्रि में विवाह कार्यक्रम के दौरान घटी सामग्री खरीदने कार द्वारा बारातियों का एक दल जयपुर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान भुसियातरी मोड़ पर चालक द्वारा संतुलन खो देने के कारण अनियंत्रित कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar choudhary

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >