बांका. उत्पाद विभाग ने गत शनिवार को छापेमारी अभियान के तहत कई तस्कर व शराबियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें चांदन थाना के दर्दमारा चेकपोस्ट पर वाहन जांच के क्रम में एक बाइक से विदेशी शराब के साथ जुगड़ी चांदन के अंकित कुमार पाण्डेय, चांदन के बिक्की कुमार साह, यूपी बरेली के अनुप भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया है. वहीं बांका के कारीपाथर गांव से विनोद सोरेन को 20 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. बेलहर के लालूनगर गांव से सुभाष कुमार को 6 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संंबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया है कि गिरफ्तार सभी तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसके अलावा 5 व्यक्ति को शराब सेवन मामले में गिरफ्तार किया गया है. निजी विद्यालय के संचालकों ने बैठक कर कई मुद्दों पर की चर्चा बांका.जिला प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन इकाई बांका की एक बैठक रविवार को शहर के सेंट जॉन्स स्कूल में आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता प्रो. हरिकिशोर भारद्वाज ने किया. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इस्माइल अहमद के बांका आगमन एवं उनके कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. वहीं एसोसिएशन के विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए सचिव नरेंद्र सिन्हा ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अंतर्गत निजी विद्यालयों के प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान लंबित है. जो अविलंब कराया जाय. इसके अलावा एसोसिएशन को जिला व प्रखंड स्तर पर मजबूती देने, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए सहयोग राशि संग्रह करने सहित आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में वंचित बच्चों का नामांकन लेने आदि पर विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर उपाध्यक्ष संजय चौधरी, नकुल यादव, मणिकांत सिंह, राकेश कर्ण, रघुनंदन शास्त्री, मणिकांत साह, भीष्म नारायण यादव, दीपक उपाध्याय, शिवपूजन सिंह, अविनाश कुमार, शंभु वर्णवाल सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
