मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत पांच घायल

कटोरिया के उदयपुरा व सुईया के बड़फेरा में हुई घटना

कटोरिया. कटोरिया व सुईया थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गये. कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयपुरा व सुईया थाना क्षेत्र के बड़फेरा गांव में मारपीट कांड हुआ है. उदयपुरा गांव में खेत का अड्डा छीलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई. इसमें एक पक्ष से बबलू यादव व उसकी पत्नी अनिता देवी एवं दूसरे पक्ष से अशोक यादव व उसका पुत्र रूपेश कुमार घायल हैं. रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डाॅ अमित महाजन ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में थाने में अलग-अलग लिखित आवेदन दिया गया है. वहीं सुईया थाना क्षेत्र के बड़फेरा गांव में हुई मारपीट में कारू रविदास का 55 वर्षीय पुत्र डोमी रविदास जख्मी हो गया. जख्मी का रेफरल अस्पताल में उपचार हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >