धान के टाल में लगी आग, अज्ञात के खिलाफ किया केस

धान के टाल में लगी आग, अज्ञात के खिलाफ किया केस

बेलहर. थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव निवासी एक किसान के धान की टाल में अज्ञात लोगों के द्वारा आग लगा देने से धान की फसल पूरी तरह जलकर बर्बाद हो गया. किसान रमाकांत पंडित ने थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध शिकायत की है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं अपने तीन बीघा खेत के धान की फसल को काटकर अपने खलीहान पर टाल लगाकर रखा था. जिसमें लगभग 75 हजार रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >