भागलपुर से मधुपुर जा रही इंडिका कार में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

भागलपुर से मधुपुर जा रही इंडिका कार में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर बहदिया मोड़ पर हुआ हादसा कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर बहदिया मोड़ के समीप रविवार की दोपहर भागलपुर से मधुपुर जा रही एक इंडिका कार में अचानक आग लग गयी. इस हासदे में कार तो पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी, लेकिन कार चालक व सवार एक यात्री बाल-बाल बच गये. हादसे की सूचना पर कटोरिया प्रखंड मुख्यालय से दमकल कर्मी रामदेव यादव व मो फैयाज घटनास्थल पर पहुंचे और धू-धूकर जल रही कार को बुझाया. हालांकि तब तक कार लगभग पूरी तरह से जल कर राख हो चुकी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला के तुलसीनगर निवासी शिवशंकर कुमार कार चालक भगत कुमार के साथ मधुपुर जा रहे थे. कटोरिया के बहदिया मोड़ के समीप शॉट-सर्किट के कारण अचानक कार से धुंआ निकलने लगा. चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए जब तक कार को सड़क किनारे खड़ी किया, तब तक उससे आग की निकली लपट ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >