बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

बाराहाट. क्षेत्र में बिजली चोरी पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गठित धावादल के द्वारा बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में छापेमारी की गयी. जिसमें अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पाया गया. जिनके खिलाफ विभागीय जेई ने मंगलवार को बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. जिसमें औरिया गांव की रेखा देवी पति गंगा मांझी पर 15148, शनीचर यादव पिता भोला यादव गांव केनुआटीकर पर 15458, कैलाश यादव पिता भोला यादव पर 3884, चिंतामणि दास पिता बृहस्पति दास गांव भूरना पर 10077 रुपया का जुर्माना लगाया गया. इन सभी द्वारा एलटी लाइन में टोका लगाकर बाईपास करते हुए विद्युत की चोरी किया जा रहा था. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि विद्युत चोरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >