मारपीट व रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बकरार विष्णुनगर गांव की हरनी देवी पति मोहन तांती ने गांव के ही दीप नारायण तांती, मुन्ना तांती, छोटू उर्फ गोपाल कुमार के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट करने तथा रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज करायी है.

बेलहर. थाना क्षेत्र के बकरार विष्णुनगर गांव की हरनी देवी पति मोहन तांती ने गांव के ही दीप नारायण तांती, मुन्ना तांती, छोटू उर्फ गोपाल कुमार के विरुद्ध गाली गलौज व मारपीट करने तथा रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिक की दर्ज करायी है. कहा है कि उक्त सभी व्यक्ति जबरन मेरे जमीन को दखल करने के नियत से मेरे साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. साथ ही रंगदारी के रूप में एक लाख रुपये नकद मांगा. जमीन हड़पने की नीयत से अक्सर धमकी देते हुए कहता है कि अगर रंगदारी में एक लाख रुपया नहीं देगी तो सपरिवार जान से मार कर बदुआ डैम में फेंक देंगे. थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने बताया है कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >