मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज

जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव ने थाना में की शिकायत

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी जयप्रकाश यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही विनोद यादव, चंदन यादव, कृष्णदेव यादव, सहित देवी आदि के विरुद्ध गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि मैं अपने नये घर से कुछ दूरी पर स्थित चापाकल पर पानी पीने जा रहा था तभी उक्त व्यक्ति ने घात लगाकर मेरे ऊपर हमला करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया. इससे मेरा सिर फट गया. मारपीट के क्रम में उक्त व्यक्ति मेरे पैकेट से 2000 निकाल लिया. मुझे बचाने आयी मेरी बहन के साथ भी उक्त लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया व धमकी दी कि अगर केस करोगे तो अगली बार जान से मार देंगे. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजू ठाकुर ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >