बिजली चोरी मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बिजली चोरी के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है.

बाराहाट. दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने बिजली चोरी के खिलाफ अपने अभियान को तेज कर दिया है. बाराहाट के कनीय विद्युत अभियंता रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में कुल छह लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये. विभाग ने इन सभी के खिलाफ बाराहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. विशेष टीम ने विभिन्न गांवों में औचक निरीक्षण किया. टीम ने पाया कि उपभोक्ता मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिसमें डफरपुर के दीप नारायण सिंह पर 12,428, माखनपुर के नवल किशोर यादव पर 9,832, मोहम्मद अश्फाक पर 5,758, बाराहाट के सुमन देवी पर 10,206, बीबी शहनाज पर 15,266 एवं नीलेश कुमार यादव पर 42,252 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बकाया राशि के कारण उनका कनेक्शन पहले ही काट दिया गया था, जिसके बाद वे सीधे एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली जला रहे थे. छापेमारी टीम में अश्विनी कुमार, बिनोद कुमार चौधरी, शंभू कुमार शर्मा और पंकज कुमार यादव शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >