गोली से जख्मी मो जब्बार के पुत्र ने चार लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के चुटिया पहाड़ गांव में गोली से जख्मी मो जब्बार उद्दीन की हालत आज भी नाजुक बनी हुई हैं.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के चुटिया पहाड़ गांव में गोली से जख्मी मो जब्बार उद्दीन की हालत आज भी नाजुक बनी हुई हैं. वह पटना के पीएमसीएच अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है. बताया जा रहा है कि भागलपुर जेएलएनएमसीएच अस्पताल से चिकित्सकों ने जख्मी की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया हैं, जबकि मामले को लेकर जख्मी के पुत्र दानिश वारसी के लिखित आवेदन पर चार लोगों के विरुद्ध शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी हैं. जानकारी के अनुसार, चुटिया पहाड़ गांव में जोगनी गांव के मो जब्बार उद्दीन घर बनाकर रह रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार की रात करीब 2 बजे के बाद बदमाशों ने मो जब्बार उद्दीन को सोयी अवस्था में ही हत्या करने की नीयत से गोली मार दी. गोली उसके पीठ में लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. गोली की आवाज सुनकर और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. फिर घटना की जानकारी पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पर पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी मो जब्बार उद्दीन को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिये भागलपुर रेफर कर दिया था. घटना को लेकर जोगनी गांव ( हाल वासी चुटिया पहाड़) के जख्मी मो जब्बार उद्दीन के पुत्र दानिश वारिस ने चुटिया पहाड़ गांव के मो सहमत, मो रियाज, मो कलीम और अमरपुर थाना क्षेत्र के चोरबैय कटोरिया गांव के मो राजा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी हैं. उधर मो सहमत, मो रियाज व मो कलीम ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जख्मी के पुत्र के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >