शंभुगंज. थाना क्षेत्र मे लगातार बिजली चोरी की मिल रही शिकायत पर सहायक विधुत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमरपुर के अरविन्द कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें गठित टीम ने विभिन्न गांवों छापेमारी कर सात लोगों पर बिजली चोरी करने के आरोप में सात लोगों पर विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार द्वारा बिजली चोरी कर उपयोग करने को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया हैं. जिसमें कुर्मा गांव निवासी विशाल कुमार , पकार भलुआ निवासी गणेश साह, परमानंद साह, नरसंडी निवासी सज्जन शर्मा, रंजीत शर्मा, रामपुर दाढ़ी निवासी विजय पांडे एवं योगेंद्र मिस्त्री पर मामला दर्ज किया गया. जिसमें सबसे अधिक विजय पांडे द्वारा चोरी छिपे आटा चक्की मिल चलाया जा रहा था. कनीय अभियंता राजीव कुमार ने करीब चार लाख का राजस्व नुकसान होने की बात कही हैं. पुनि सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि नामजद आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
बिजली चोरी करने के मामले में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
थाना क्षेत्र मे लगातार बिजली चोरी की मिल रही शिकायत पर सहायक विधुत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमरपुर के अरविन्द कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया
