बिजली चोरी मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

शंभुगंज के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने टीम गठित कर मंगलवार को क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया.

शंभुगंज. थाना क्षेत्र में लगातार बिजली चोरी कर उपयोग करने का लगातार शिकायत मिलने पर विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शंभुगंज के कनीय अभियंता राजीव कुमार ने टीम गठित कर मंगलवार को क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में छापेमारी टीम ने कैथा गांव के पंकज कुमार, चटमा गांव के दीपक सिंह, धरमपुर गांव के रवि पासवान एवं संजय दास को बिजली का चोरी कर उपयोग करते पकड़ा. वहीं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमरपुर के सहायक अभियंता अरविंद कुमार द्वारा शंभुगंज थाना में पकड़े गये सभी लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर लगभग तीन लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व क्षति का नुकसान का जुर्माना लगाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >