जमीन विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

जमीन विवाद को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

बाराहाट. क्षेत्र के केनुआटीकर गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. मामले को लेकर केनुआटीकर गांव निवासी निशा देवी पति विकास यादव ने बाराहाट थाना में केस दर्ज करायी है. आवेदन में निशा देवी ने बताया है कि उसने गांव के ही डोमी यादव से जमीन खरीदी थी, जिसे गांव के ही प्रफुल्ल यादव, सोनी देवी, उर्मिला देवी जबरन घेर रहे थे.विरोध करने पर सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे और लाठी डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी. पूरे मामले पर थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि लिखित शिकायत के आलोक में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >